scriptदिल्ली: पुलिस कांस्टेबल ने सचिवालय के अंदर खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप | delhi police head constable shooting himself in delhi secretariat | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली: पुलिस कांस्टेबल ने सचिवालय के अंदर खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

खुदकुशी करने वाले जवान की पहचान सोहनवीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था।

Nov 16, 2018 / 10:46 am

Shivani Singh

delhi

दिल्ली: पुलिस कांस्टेबल ने सचिवालय के अंदर खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने शुक्रवार को खुद को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि दिल्ली पुलिस के जवान ने दिल्ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में इस घटना को अंजाम दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें

मैटरनिटी लीव को लेकर सरकार ने की नई घोषणा, अब कंपनियों को भी होगा फायदा

 

https://twitter.com/ANI/status/1063276330953990144?ref_src=twsrc%5Etfw

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं

खुदकुशी करने वाले जवान की पहचान सोहनवीर के रूप में हुई है। सोनवीर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या की ख़बर से सचिवालय के अंदर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Home / Miscellenous India / दिल्ली: पुलिस कांस्टेबल ने सचिवालय के अंदर खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो