scriptकोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली में उड़ानें प्रभावित | Delhi-NCR affected by fog, several flights got delayed | Patrika News
विविध भारत

कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली में उड़ानें प्रभावित

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के इलाकों में पारा लुढ़कने के साथ काफी कम दृश्यता देखी गई

Nov 30, 2016 / 09:32 am

कमल राजपूत

Fog

Fog

नई दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम के पहले कोहरे ने दस्तक दे दी। आज तड़के सड़कों पर दृश्यता काफी कम होने की वजह से गाडिय़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के इलाकों में पारा लुढ़कने के साथ काफी कम दृश्यता देखी गई।

कोहरे के कारण कई उड़ाने देरी से उड़ी
राजधानी दिल्ली-नोएडा और दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस-वे पर धुंध की वजह से यातायात काफी धीमा रहा। इसके अलावा दिल्ली उतरने वाली कई उड़ानों में भी देरी दर्ज की गई है। कोहरे के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह दिल्ली में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 29.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था।

कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को आई परेशानी
घने कोहरे के चलते दिल्ली और लखनऊ में उड़ानें प्रभावित हुई हैं और कई उड़ानों में देरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। कोहरे के चलते सड़कों पर कुछ मीटर दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखाई पड़ रही हैं। लखनऊ-कानपुर में सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी आ रही है। स्कूल बसें, वैन और हाईवे व शहीद पथ पर वाहन रेंग-रेंगकर चले।

गाजियाबाद-नोएडा में दृश्यता कम नजर आई
दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे से ही ठंडी हवा भी चल रही है जो ठिठुरन पैदा कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है, जिससे की कोहरा और ठंड बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी वैसे वैसे मैदानी इलाकों में ठंड और Óयादा बढ़ती जाएगी। आज सुबह से ही दिल्ली के अलावा सोनीपत, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में गहरा कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा तापमान में भी जबरदस्त कमी आई है।

Home / Miscellenous India / कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली में उड़ानें प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो