अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, हॉकर्स और रेहड़ी वालों को भी अब बड़ा जुर्माना देना पड़ेगा। निगम ने कंपोजिशन फीस, रिमूवल चार्ज और स्टोरेज चार्ज में खासी बढ़ोतरी कर दी है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कई दिनों से शाहदरा के दक्षिणी और उत्तरी जोन में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ चलाई गई मुहिम का सकारात्मक परिणाम नहीं देखने को मिल रहा है, इसलिए जुर्माने की रकम बढ़ाई गई है।