8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा टला: हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस को गुरुवार को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 May 2021, 10:18 PM IST

बड़ा हादसा टला: हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

बड़ा हादसा टला: हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस ( air ambulance ) को गुरुवार को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह उसमें आई टेक्निकल प्रॉब्लम बताई गई है। जानकारी के अनुसार जेट सर्व एविएशन सी-90 वीटी- जेआईएल एयर एंबुलेंस ने हैदराबाद जाने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर से उड़ान भरी थी। गडग़ड़ी होने पर विमान की मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई गई है।

Coronavirus: रेलवे ने राजधानी और शताब्दी समेत इन ट्रेनों पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह

एयर एंबुलेंस ने उड़ान भरी

एक रिपोर्ट के अनुसार नागपुर में जब एयर एंबुलेंस ने उड़ान भरी तो उस समय उसका अगल पहिया अलग हो गया था। विमान के चालक दल की ओर से बताया गया कि पायलट्स ने बिना लैंडिंग गियर के इस्तेमाल के एंबुलेंस की बेली लैंडिंग कराई। हालांकि कोई दुर्घटना न हो और आग से बचाव के लिए फोम का रनवे बिछा दिया गया था। इनपुट्स के अनुसार टेक ऑफ के समय नागपुर मे विमान का एक पहिया टूटकर दूसरे से अलग हो गया था।