8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: रेलवे ने राजधानी और शताब्दी समेत इन ट्रेनों पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह

रेलवे ने 9 मई से राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस नहीं चलाने का निर्णय लिया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 May 2021, 8:47 PM IST

untitled_4.png

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 9 मई से राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ( Duronto Express ) नहीं चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से यह फैसला कोरोना वायरस की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या होने की वजह से लिया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि अगले आदेश तक ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

VIDEO: 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रोज मिले तो दिल्ली में बढ़ेंगे 9000 ऑक्सीजन बेड

भारतीय रेलवे की ओर से गुरुवार को की गई घोषणा अनुसार वह कम-से-कम 29 ट्रेनों को कैंसिल कर रही है। बताया गया कि 9 मई से अगले आदेश तक ये ट्रेनें नहीं चलेंगी। इन 29 ट्रेनों में राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

VIDEO: दिल्ली में 72 लाख लोगों को मुफ्त राशन, ऑटो, टैक्सी चालकों को 5 हजार रुपये

आपको बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने घोषणा की थी कि उसने 28 अप्रैल से 1 जून के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ट्रेनों में कम यात्रियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया था, और वायरस के प्रसार की जांच करने के लिए कई राज्यों द्वारा प्रतिबंध लगाया गया। रेलवे को जारी एक एससीआर मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया था कि रद्द करने से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कुछ सेवाएं प्रभावित होंगी।