scriptमुंबई और पुणे में जाकिर नाइक की 16 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED ने की कार्रवाई | Enforcement Directorate ED has attached properties worth Rs. 16.40 | Patrika News
विविध भारत

मुंबई और पुणे में जाकिर नाइक की 16 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED ने की कार्रवाई

ED की ये कार्रवाई मुंबई और पुणे में की गई है।

Jan 19, 2019 / 05:12 pm

Prashant Jha

Zakir Naik file photo

जाकिर नाइक की 16 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED ने की कार्रवाई

नई दिल्ली: विवादित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक की 16.40 करोड़ रुपए संपत्ति को जब्त किया गया है। मनी लॉंड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ये कार्रवाई की है। ED की ये कार्रवाई मुंबई और पुणे में की गई है। ईडी के एक अधिकारी ने बयान जारी कर रहा है कि नाइक के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में उसकी 16.40 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि उसने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नाइक की मुंबई और पुणे स्थित संपत्तियों की कुर्की के लिए अस्थायी आदेश जारी किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि अचल संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 16.40 करोड़ रुपए है। ईडी ने इस मामले में तीसरी कुर्की की है।

https://twitter.com/ANI/status/1086556158087831552?ref_src=twsrc%5Etfw
50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

एजेंसी नाइक के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद जांच कर रही है। नाइक फिलहाल मलेशिया में है। ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 50.49 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।

Home / Miscellenous India / मुंबई और पुणे में जाकिर नाइक की 16 करोड़ की संपत्ति जब्त, ED ने की कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो