scriptESIC अस्पताल अग्निकांड: 6 माह के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश | ESIC Kamgar Hospital: Death toll rises to 9, CM orders enquiry | Patrika News
विविध भारत

ESIC अस्पताल अग्निकांड: 6 माह के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा नौ पहुंच गया है। मृतकों में एक छह महीने का नवजात शिशु भी शामिल है।

नई दिल्लीDec 18, 2018 / 02:35 pm

Saif Ur Rehman

CM FADANVIS

ESIC अस्पताल अग्निकांड: 6 माह के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

मुंबई। सोमवार को हुए ESIC कामगर अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ रही है। अबतक 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक छह महीने का नवजात शिशु भी शामिल है। नवजात शिशु संबंधी वार्ड में था, उसे आग से बचा भी लिया गया था, लेकिन बाद में उसकी मृत्यु हो गई। जबकि 142 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच अग्निकांड को लेकर बात हुई। सीएम फडणवीस ने हादसे पर शोक जताया है। जख्मी हुए लोगों की तबीयत में जल्द सुधार की कामना की है। श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने भी इस दुर्घटना को लेकर सीएम से बात की।
उधर अस्पताल के कर्मचारी ने विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल में अपर्याप्त सुविधाओं का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया।

बता दें कि मंगलवार शाम को अस्पताल में आग लग गई थी। आग पांच मंजिली इमारत की चौथी मंजिल पर लगी जो बाद में फैलकर ऊपर चली गई जिससे इतना बड़ा यह हादसा हुआ। सूचना के बाद दमकल की करीब 15 गाड़ियों घटनास्थल पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मरने वाले में अधिकतर मरीज और कर्मचारी थे।
मुआवजे का ऐलान
केंद्र सरकार ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 10-10 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को 2-2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
https://twitter.com/hashtag/SantoshGangwar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / ESIC अस्पताल अग्निकांड: 6 माह के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो