सुनवाई के बाद सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने पूछा कि आपने किसानों को पार्टी नहीं बनाया हैं। इसलिए, पहले आप उन्हें पार्टी बनाएं। साथ ही इस बात की भी जानकारी दें कौन-कौन से किसान संगठन इस आंदोलन में शामिल है। कल हम किसानों का पक्ष सुनेंगे। साथ ही सीजेआई ने यह भी पूछा कि किसानों को दिल्ली आने से कौन रोक रहा है। इस बात की भी जानकारी दी जाए। सीजेआई ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में हम शाहीन की घटना को प्रेसिडेंस नहीं बना सकते।