scriptमानसून की दस्तक के बाद भी बिहार में कम बारिश से सूखे खेत, किसान परेशान | field dry in low rainfall in Bihar, poor farmer worried | Patrika News
विविध भारत

मानसून की दस्तक के बाद भी बिहार में कम बारिश से सूखे खेत, किसान परेशान

बिहार में कम बारिश की वजह से सूखे जैसे हालात हो गए है। मानसून के आने बाद भी कमजोर पड़ने से किसान मायूस है।

नई दिल्लीJul 19, 2018 / 05:22 pm

Shivani Singh

farmer

मानसून की दस्तक के बाद भी बिहार में कम बारिश से सूखे खेत, किसान परेशान

नई दिल्ली। बिहार में अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से सूखे की आशंका बढ़ गई है। मानसून रूठे होने के कारण किसान मायूस हो गए हैं। सरकारी आंकड़ों की माने तो 42 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण राज्यभर में करीब 15 फीसदी ही धान की रोपाई हो पाई है। कई जिलों में तो धान की बीज डालने तक की भी बारिश नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

बिहार: तेजस्वी यादव का सुशील मोदी से सवाल, ‘क्या आप डॉक्टर हैं’

राज्य में अब तक 42 फीसदी कम बारिश

एक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक जितनी बारिश होनी चाहिए थी, उससे 42 फीसदी कम बारिश हुई है। कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में एक जून से 16 जुलाई के बीच सामान्य से 42 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस दौरान करीब 353 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक करीब 200 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य के 38 जिलों में किसी में भी इस साल सामान्य बारिश नहीं हुई है।

बारिश नहीं होने से धान और मक्का की खेती पर पड़ेगा असर

कृषि विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश नहीं होने के कारण धान और मक्का की खेती पर असर पड़ना अब तय माना जा रहा है। बता दें कि आद्र्रा नक्षत्र में झमाझम बारिश होने के बाद धान की रोपाई होने के बाद धान की उपज अच्छी होती है लेकिन राज्य में आद्र्रा नक्षत्र गुजर जाने के बाद भी कहीं भी झमाझम बारिश नहीं हुई है।

इन जिलों में आवश्यकता से कम बारिश

बता दें कि राज्य के भोजपुर, रोहतास, कैमूर, भागलपुर सहित कई ऐसे जिले हैं, जिनकी पहचान धान की अच्छी उपज के रूप में की जाती है। लेकिन इन जिलों में भी आवश्यकता से कम बारिश होने के कारण किसान मायूस हो गए हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में मानसून पहुंचने के बाद वह कमजोर पड़ गया, जिस वजह से अच्छी बारिश नहीं हुई।

यह भी पढ़ें

बुराड़ी आरटीओ कार्यालय पर केजरीवाल का औचक निरीक्षण, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी

सुखा देखकर किसान हताश

वहीं, किसान भी सूखे को देखकर हताश हैं। एक किसान ने बताता कि अब तक धान की रोपाई की कौन कहे, धान के बिचड़े (पौध) को बचाने में ही किसान जुटे हैं। उपज की बात छोड़ दीजिए, इस वर्ष अगले वर्ष के लिए बिचड़े ही हो जाए वही किसानों के लिए बड़ी बात होगी। राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार किसी भी आपदा से निपटने को तैयार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सूखे की आशंका को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है।

Home / Miscellenous India / मानसून की दस्तक के बाद भी बिहार में कम बारिश से सूखे खेत, किसान परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो