26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी आरटीओ कार्यालय पर केजरीवाल का औचक निरीक्षण, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवालन ने मंगलवार को बुराड़ी आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, जो दलालों की मदद से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:14 PM IST

arvind kejriwal

बुराड़ी आरटीओ कार्यालय पर केजरीवाल का औचक निरीक्षण, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के सबसे बड़े क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बुराड़ी का औचर निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, जो दलालों की मदद से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें-बिहार : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव कमरे में दफनाया और सो गई

बुराड़ी आरटीओ कार्यालय का केजरीवाल ने किया औचक निरीक्षण

बता दें कि जैसे ही केजरीवाल और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत बुराड़ी के आरटीओ कार्यालय पहुंचे, ऑटोरिक्शा और वाणिज्यिक वाहनों के सैंकड़ों चालकों ने उन्हें घेर लिया। चालकों सीएम से शिकायत करते हुए कहा कि यहां दलालों के बिना कुछ भी नहीं होता है।

काम दलालों के माध्य से ही होता है पूरा

वहीं, वहां मौैजूद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'सभी ऑटो चालकों और वाणिज्यिक वाहन चालकों ने शिकायत की है कि उनका काम तभी होता है, जब वे दलालों के माध्यम से काम करवाते हैं। तब उनका काम जल्दी से हो जाता है। नहीं तो काम महीनों लंबित रहता है। हम सभी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।'

यह भी पढ़ें-अमस: ट्रेन में दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में दो गिरफ्तार

बुराड़ी आरटीओ में सभी कार्य विकेन्द्रीकृत किए जाएंगे

उन्होंने घोषणा कि एक अगस्त से बुराड़ी आरटीओ में होने वाले सभी कार्य विकेन्द्रीकृत किए जाएंगे और दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में 5,000 वाहन फिटनेस सेंटर खोलने की कोशिश करेगी। केजरीवाल ने कहा, 'इससे पहले लोगों को फिटनेस सर्टिफिकेट पाने के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता था। यह भी भ्रष्टाचार का कारण बन गया। अब, हम इसे विकेंद्रीकृत करेंगे और दिल्ली में 5,000 केंद्र खोलेंगे।' वहीं, केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले 10 दिनों में आई सभी शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की सूची बनाई जाए और बुधवार 11 बजे तक उन्हें रिपोर्ट सौंपी जाए।