23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमस: ट्रेन में दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में दो गिरफ्तार

असम में ट्रेन में दो महिलाओं के साथ रेप मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनें ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 3:16 PM IST

assam rape

अमस: ट्रेन में दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। असम में ट्रेन में दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मंगलवार को असम से दो महिलाओं के साथ रेप की ख़बर सामने आई थी। इस घटना में पहले तो दोनों महिलाओं को बेहोश कर उनके साथ रेप किया गया और बाद में उनमें से एक की लाश को ट्रेन के शौचालय में और दूसरी को स्टेशन पर फेंक दिया गया।

यह भी पढे़ं-बिहार : नवोदय स्कूल के 50 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग की आशंका

ट्रेन के शौचलय में मिला शव

बता दें कि असम कृषि विश्वविद्याल की 21 साल की छात्रा का शव मंगलवार को सिवसागर जिले के सिमलागुड़ी रेलवे स्टेशन की एक ट्रेन में पाया गया। वहीं, दूसरा शव इसके अगले दिन अवध असम एक्सप्रेस के माल डिब्बे से जोरहाट जिले के मरियानी स्टेशन पर मिला।

रेप के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने दो आरोपियों बिकास दास व बिपिन पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। बिकास दास को तिनसुकिया रेलवे स्टेश्न के सीसीटीवी फुटेज में देखने के बाद चिरिंग चापोरी इलाके से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में बिकास दास ने रेप में शामिल होने की बात कबूल ली है। वही दूसरे आरोपी बिपिन पांडेय के बारे में जानकारी दी।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने बिपिन को डिब्रूगढ़ स्टेशन से बेंगलुरू जाने वाली ट्रेन से गिरफ्तार किया। पुसिल अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले पीड़ितों को बेहोश किया गया, इसके बाद उनसे दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उनके शवों को शौचालयों में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें-हिमाचल: भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ऊंचाई वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह

लाख कोशिशों के बाद नहीं रूक रही रेप की घटनाएं

देश में आए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही है। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं, मासूमों के साथ हो रहे यौन शोषण की वादतातों को देखते हुए सरकार ने पॉक्सो एक्ट में फांसी का प्रावधान भी जोड़ा है, लेकिन इन सब कवायतों के बाद भी ऐसे अपराध नहीं रूक रहे।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग