22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल: गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा 16 दिन से भूख हड़ताल पर, जानिए पूरा मामला

अजमेर में घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में 16 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हार्डकोर बंदी सचिन को अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जानिए पूरा मामला-
2 min read
Google source verification
sachin ajmer jail

जेएलएन अस्पताल लेकर आए सचिन उर्फ संदीप। फाइल फोटो

राजस्थान के अजमेर में घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में 16 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हार्डकोर बंदी सचिन उर्फ संदीप को बुधवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जिला पुलिस ने कैदी वार्ड में सशस्त्र गार्ड तैनात किए हैं। सचिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है।

जेल प्रशासन के अनुसार बंदी सचिन उर्फ संदीप गत 5 अक्टूबर से खाना नहीं खा रहा था। जेल प्रशासन की ओर से रोजाना उसके लिए भोजन रखा जा रहा था, लेकिन उसने उसे ग्रहण नहीं किया। उसने भूख हड़ताल को लेकर न तो कोई लिखित प्रार्थना पत्र दिया न ही अपनी मांगों का कोई मांग पत्र सौंपा।

संदीप को मई 2024 में जोधपुर से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया था

पंजाब के फाजिल्का जिले के बहाववाला क्षेत्र के दुतारावाली निवासी सचिन उर्फ संदीप को मई 2024 में जोधपुर केंद्रीय कारागार से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया था। जेल में उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बंदियों के साथ रखा था। बैरक में सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने की घटना के बाद सचिन और उसके साथियों को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे संदीप ने शुरुआत में नवरात्र में व्रत बताया था

सचिन ने शुरुआत में नवरात्र के व्रत की बात कही थी। नवरात्र के नौ दिन बीतने के बाद भी उसने भोजन नहीं किया। इस दौरान वह जेल कैंटीन से फल और अन्य सामान ले रहा था। उसने नवरात्र में पूजा का सामान लिया और मौन व्रत रखा। भूख हड़ताल के दौरान बंदी से अपने वकील ने मुलाकात भी की।

इनका कहना है…

सचिन उर्फ संदीप को लगातार 16 दिन से भूख हड़ताल के चलते जेएलएन अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया है। जिला प्रशासन व आलाधिकारियों को सूचित कर दिया है।

  • पारस जांगिड़, जेल अधीक्षक हाई सिक्योरिटी जेल