खबर लिखने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। फिलहाल, इमारत में और लोग फंसे हैं या नहीं, इसका पता लगाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि आमतौर पर गर्मियों में इस तरह आग लगने के कई मामले सामने आते हैं। इनमें से ज्यादातर हादसे शॉर्ट-सर्किट के कारण होते हैं। बीते दिनों मुंबई के दादर पश्चिम के एक अपार्टमेंट में आग लगने के कारण एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी।