सवाल पूछने के अंदाज में ओवैसी ने कहा कि, 'राष्ट्रपिता की हत्या करनेवाला कौन था?' एक टीवी चैनल से बात करते हुए ओवैसी ने कहा,'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जिसने मारा...जिसने उनके सीने पर गोली चलाई, उसे आप क्या बोलेंगे? महात्मा, राक्षस, आतंकी या फिर कुछ और...। जिसने साजिश रची और कपूर आयोग में जिसकी भूमिका साजिशकर्ता के रूप में सामने आई, तो उन्हें महान बोलेंगे या नीच बोलेंगे। उनको आतंकी बोलना पड़ेगा। वह आतंकी ही हैं।' बता दें कि कमल हसन के बयान पर काफी विवाद हुआ था, अब ओवैसी की इस टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया है।