
नई दिल्ली।मुंबई से एक दर्दनाक हादसे की जानकारी मिल रही है। दादर पश्चिम में रहने वाले एक मां-बाप अपनी 16 वर्षीय बेटी को घर में अकेले छोड़ खुद शादी में शामिल होने गए थे। लेकिन शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि जब वो वापस आएंगे तो उनकी बेटी के साथ इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी।
बेटी को पढ़ाई करने के लिए कर दिया था फ्लैट में लॉक
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की के पैरेंट्स पड़ोस की शादी में गए थे। वे चाहते थे कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनकी बेटी पढ़ाई करे और कहीं बाहर नहीं जाए, इसलिए उन्होंने उस फ्लैट में ही लॉक कर दिया था। लेकिन दोपहर में ही बिल्डिंग में आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं उठते देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया।
आग पर काबू पाने तक बुरी तरह झुलस गई लड़की
जानकारी के मुताबिक आग बुझाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। जब तक उसके फ्लैट का ताला तोड़कर लड़की को निकाला गया, तब तक देर हो चुकी थी। श्रवणी चौहान नाम की यह लड़की इस हादसे में बुरी तरह झुलस चुकी थी। जब तक उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके मां-बाप से पूछताछ की जाएगी।
Updated on:
14 May 2019 02:58 pm
Published on:
14 May 2019 02:56 pm
