20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / Gonda News: शराब की दुकान के पास से चोरी हुआ ई-रिक्शा, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

Gonda News: शराब की दुकान के पास से चोरी हुआ ई-रिक्शा, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शराब की दुकान के पास से चोरी हुए ई-रिक्शा को कोतवाली नगर पुलिस ने बरामद कर लिया। 17 नवंबर की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटहा घाट मोड़ के पास घेराबंदी कर रमेश पाण्डेय उर्फ चैला पाण्डेय को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 20 Nov 2026, 6:03 PM IST

Gonda

पकड़ा गया आरोपी बरामद ई- रिक्शा फोटो सोर्स विभाग

Gonda News:गोंडा जिले में शराब की दुकान के पास से चोरी हुए ई-रिक्शा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ई-रिक्शा मालिक ने 19 नवंबर को कोतवाली नगर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी। इसी बीच रात में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी हुआ ई-रिक्शा भी मिल गया।

गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुआ लाल रंग का ई-रिक्शा भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान रमेश पाण्डेय उर्फ चैला पाण्डेय के रूप में हुई है। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया का रहने वाला है।

शराब की दुकान के पास से चोरी हुआ था ई-रिक्शा

पुलिस के मुताबिक, कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पाचुपुर जोरिया गांव के रहने वाले बजरंगी गोस्वामी ने 19 नवंबर 2026 को कोतवाली नगर में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे उनका ई-रिक्शा पोर्टरगंज स्थित शराब की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान कोई उनका ई-रिक्शा चोरी कर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब ई-रिक्शा का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस पर कोतवाली नगर में धारा 303(2) में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार 20 नवंबर की रात उपनिरीक्षक शिवम गुप्ता पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस लाहिड़ी चौराहे पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ई-रिक्शा चोरी के मामले का आरोपी चोरी किए गए वाहन के साथ कटहा घाट की तरफ से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कटहा घाट मोड़ के पास राजेंद्र लाहिड़ी समाधि स्थल के नजदीक घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा के साथ आ रहे एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश पाण्डेय उर्फ चैला पाण्डेय बताया। पुलिस ने मौके से लाल रंग का ई-रिक्शा बरामद किया। जो बजरंगी गोस्वामी के चोरी हुए ई-रिक्शा का था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी हुए ई-रिक्शा को बरामद कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी हुए ई-रिक्शा को बरामद कर लिया गया है।