19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Balrampur / Balrampur News: बलरामपुर में तैयार होगी 772 युवाओं की टीम, आपदा के समय संभालेगी मोर्चा

Balrampur News: बलरामपुर में तैयार होगी 772 युवाओं की टीम, आपदा के समय संभालेगी मोर्चा

Balrampur News: बलरामपुर में मुख्यमंत्री युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत 772 युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलेगा। एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्काउट गाइड के 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा आवेदन कर सकेंगे। प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा के समय जिला प्रशासन की मदद करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 19 Nov 2026, 4:51 PM IST

Balrampur

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

Balrampur News: बलरामपुर जिले में आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों को मजबूत बनाने के लिए 772 युवाओं की टीम तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्काउट गाइड से जुड़े छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवा आपदा के दौरान फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में काम करेंगे। उन्हें प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और इमरजेंसी रिस्पॉन्स किट भी दी जाएगी।

उत्तर बलरामपुर जिले में शासन के निर्देशन में 772 युवाओं को मुख्यमंत्री युवा आपदा मित्र परियोजनान्तर्गत स्वयं सेवक के रूप में एक सप्ताह का आपदा प्रबंधन सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अधिकारी संदीप केला ने बताया कि शासन के निर्देश पर में एनसीसी के 300, एनएसएस के 150, नेहरू युवा केन्द्र के 150 तथा भारत स्काउट एण्ड गाउड के 172 सहित कुल 772 छात्र-छात्राओं को आपदा मित्र स्वयं सेवक के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। जो जिले में आपदा प्रबंधन में सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ फर्स्ट रिस्पान्डर के तौर पर कार्य करेंगे।

आपदा मित्र में भाग लेने युवाओं को प्रमाण पत्र के साथ मिलेगा पहचान पत्र

उन्होंने बताया कि जिले स्तर पर विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तथा सभी प्राशिक्षार्थियों को आपदा के दौरान त्वरित मदद के लिए इमरजेन्सी रिस्पान्स किट भी दी जाएगी। प्रशिक्षार्थियों स्वयं सेवकों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र भी दिया जाएगा।

इन नंबरों पर कॉल कर अपना आवेदन दे सकते

उन्होंने बताया कि एनसीसी, एनएसएस, नेेहरू युवा केन्द्र एवं स्काउट गाइड के ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। वे आपदा मित्र स्वयं सेवक के रूप में प्रशिक्षण के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा एनसीसी के छात्र-छात्राएं विनय घोष असिस्टेन्ट कमान्डेन्ट एनसीसी मोबाइल नंबर 8619177942, भारत स्काउट एण्ड गाइड के छात्र-छात्राएं वन्दना सिंह एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर के नम्बर 8004575601, एनएसएस के छात्र-छात्राएं डाॅ अरुण कुमार मोबाइल नंबर 9592930691 अथवा हिमांशु पटेल 9118972811 अथवा अनुज सिंह 9260964346 पर तथा नेहरू युुवा केन्द्र के अभ्यर्थी जिलेेदार पाण्डेय 8881134651 पर तथा कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी संदीप केला 9454417607 अथवा आपदा कार्यालय में आकाश कुमार 7275871316 पर काॅल करके अपना आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा अपने-अपने कालेज में सम्पर्क कर अपना नाम दे सकते हैं।

आपदा के दौरान जिला प्रशासन का करेंगे सहयोग

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए आपात कालीन सहायता कर्मी एवं वालेन्टियर के रूप में तैयार करना हैं। उन्होने बताया कि इस परियोजनान्तर्गत प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र स्वयं सेवक के रूप में निःशुल्क कार्य करेगें। तथा आपदा के दौरान जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करेंगे।