20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / Gonda News: तख्त पर लेटे किसान की करंट से मौत, खाना लेकर पहुंची बेटी ने देखा तो उड़ गए होश

Gonda News: तख्त पर लेटे किसान की करंट से मौत, खाना लेकर पहुंची बेटी ने देखा तो उड़ गए होश

Gonda News: गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र के रेहली गांव में तख्त पर लेटे 65 वर्षीय किसान जगदंबा प्रसाद की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। तख्त में लगे बिजली के बोर्ड से करंट उतर आया था। खाना लेकर पहुंची बेटी ने पिता को बेसुध देखा। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 20 Nov 2026, 2:47 PM IST

Gonda

थाना नवाबगंज गोंडा फाइल फोटो सोर्स महेंद्र तिवारी

Gonda News:गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बिजली के करंट ने एक किसान की जिंदगी छीन ली। रेहली गांव में बृहस्पतिवार शाम तख्त पर लेटे 65 वर्षीय जगदंबा प्रसाद करंट की चपेट में आ गए। तख्त में लगे बिजली के बोर्ड से करंट उतरने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए। खाना लेकर पहुंची बेटी ने उन्हें बेसुध देखा। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेहली गांव में बृहस्पतिवार की शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय किसान जगदंबा प्रसाद की मौत हो गई। तख्त में करंट उतरने से हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद से ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रेहली गांव के रहने वाले जगदंबा प्रसाद गांव के बाहर स्थित अपनी पाही पर रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह पाही पर रखे तख्त पर लेटे हुए थे। बताया जाता है कि उसी तख्त में बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। इसी दौरान किसी तरह तख्त में बिजली का करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेसुध हो गए।

बेटी भोजन लेकर पहुंची तो पिता तख्त के नीचे बेसुध मिले

कुछ देर बाद उनकी बड़ी बेटी आरती भोजन लेकर पिता के पास पहुंची। वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। पिता तख्त के नीचे बेसुध पड़े थे। उसने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

खेती-किसानी कर चलाते थे परिवार

मृतक जगदंबा प्रसाद अपने पीछे पत्नी इंद्रावती, दो बेटे विनोद कुमार और राकेश कुमार तथा तीन बेटियां आरती, तारा और गुड़िया को छोड़ गए हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।