Naseem Durrani Encounter: उत्तर प्रदेश STF ने बुलंदशहर में 50 हजार रुपये के इनामी शूटर नसीम दुर्रानी को एनकाउंटर में मार गिराया। दिल्ली में एक युवक की हत्या के चार दिन बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार रात सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में STF और दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, नसीम ने बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से 15 से 20 राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में नसीम को गोली लगी। उसके सीने में दो गोलियां लगी थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।