गोंडा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक दूबे पुत्र कैलाश दूबे निवासी ग्राम आजमपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे लोलपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।