13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akhilesh Yadav: रामलला के दर्शन करने आ रहे अखिलेश यादव से बीजेपी विधायक ने कर दी ये बड़ी मांग

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उनके दौरे से पहले गोंडा के बीजेपी विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने उनका स्वागत करते हुए सनातन प्रेमियों से माफी मांगने की मांग की। विधायक ने कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना और मुलायम सिंह यादव की सरकार का भी जिक्र किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 13 Nov 2026, 10:18 AM IST

Gonda

भाजपा विधायक विनय द्विवेदी फोटो सोर्स @vinaykumardwivedimla Fb Account

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उनके इस दौरे से पहले ही उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। गोंडा की मेहनौन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने उनके अयोध्या आने का स्वागत किया, लेकिन साथ ही एक बड़ी मांग भी रख दी। उन्होंने अखिलेश यादव से सनातन प्रेमियों से माफी मांगने को कहा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने अखिलेश यादव के अयोध्या आने का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने इस मौके पर समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार और मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। बीजेपी विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि अखिलेश यादव का रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आना अच्छी बात है। देर आए, दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को प्रभु श्रीराम के दरबार में पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें अयोध्या आने से पहले हिंदू समाज और सनातन प्रेमियों से माफी मांगनी चाहिए।

कारसेवकों पर गोली चलाने का उठाया मुद्दा

विधायक ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस समय अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गोलीकांड में कई कारसेवकों की जान गई थी और सरयू नदी का पानी खून से लाल हो गया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बयानों का भी जिक्र किया। विधायक का कहना था कि समाजवादी पार्टी की सरकार के उस फैसले को हिंदू समाज आज भी याद करता है। ऐसे में अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन करने से पहले इस मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए।

रामलला के दर्शन को बताया सनातन की ताकत

बीजेपी विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव को हिंदू समाज, सनातन प्रेमियों और भगवान श्रीराम से माफी मांगनी चाहिए। उनके मुताबिक, यह सनातन धर्म की ताकत है कि आज वे लोग भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे हैं, जिनके परिवार का पहले राम मंदिर आंदोलन को लेकर विरोध रहा है। अखिलेश यादव के 12 दिसंबर के अयोध्या दौरे को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ सपा अध्यक्ष के रामलला दर्शन के कार्यक्रम को धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी विधायक के बयान ने इस दौरे को नया राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।