नहरों की सफाई के काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए 5262450474 नंबर जारी किया गया है। किसी भी किसान, ग्रामीण या आम नागरिक को अगर अपने क्षेत्र में नहर की सफाई ठीक से होती नहीं दिखाई देती है। तो वह इस नंबर पर फोन करके अपनी शिकायत या सुझाव दे सकता है। शिकायत दर्ज कराते समय संबंधित व्यक्ति को नहर का नाम, गांव का नाम और विकासखंड की जानकारी देनी होगी। इससे विभाग के अधिकारियों को यह पता लगाने में आसानी होगी कि शिकायत किस क्षेत्र और किस नहर से जुड़ी है। अधूरी जानकारी देने पर शिकायत वाले स्थान की पहचान करने में परेशानी हो सकती है।