20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / गेमिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था चिट्टा का कारोबार, बालोद पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार

गेमिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था चिट्टा का कारोबार, बालोद पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Heroin Seized: गेमिंग सेंटर की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) का कारोबार चल रहा था। बालोद पुलिस की एएनटीएफ टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Nov 2026, 5:34 PM IST

Chhattisgarh News

4 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: बालोद जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ की टीम ने गेमिंग सेंटर की आड़ में चल रहे हेरोइन (चिट्टा) के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गंजपारा स्थित सागर अस्पताल में छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7.98 ग्राम हेरोइन, चार मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और एसडीओपी बालोद विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सागर अस्पताल, गंजपारा बालोद में नावेद खान उर्फ चोको द्वारा पूल क्लब संचालित किया जाता है। आरोप है कि इसकी आड़ में हेरोइन (चिट्टा) छिपाकर रखी जाती है और उसकी बिक्री की जाती है।

सूचना मिलते ही थाना बालोद, एएनटीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान नावेद खान उर्फ चोको, निवासी जवाहर पारा बालोद के कब्जे से पारदर्शी झिल्ली में रखा हेरोइन बरामद किया गया। जांच और तौल में मादक पदार्थ का वजन करीब 7.00 ग्राम (शुद्ध वजन 5.81 ग्राम) पाया गया। इसके अलावा चिट्टा सेवन में इस्तेमाल होने वाले जले हुए सिल्वर कैप के 10 नग और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

देखें Video

पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम आए सामने

पूछताछ के दौरान नावेद ने शुभम लाड़ी निवासी भानुप्रतापपुर, गौतम बजाज और समर प्रताप सिंह निवासी बालोद को चिट्टा बेचने और उनके साथ सेवन करने की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई में 7.98 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,59,600 रुपए बताई गई है। इसके साथ ही आईफोन, मोटोरोला, रियलमी और वीवो कंपनी के कुल चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 2,09,600 रुपए बताई गई है।

4 आरोपी गिरफ्तार

मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 624/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में नावेद खान उर्फ चोको (29), गौतम बजाज (24), समर प्रताप सिंह (23) और शुभम सिंह उर्फ लाड़ी (26) शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य सहित एएनटीएफ टीम की सराहनीय भूमिका रही। बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।