18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / चाय के गिलास को लेकर विवाद, चाकू-रॉड से हमला, दो होटल संचालक गंभीर

चाय के गिलास को लेकर विवाद, चाकू-रॉड से हमला, दो होटल संचालक गंभीर

मातर महोत्सव के दौरान चाय के गिलास को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने होटल संचालकों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में लक्की यादव (25) और खिलेश यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 18 Nov 2026, 11:40 PM IST

मातर महोत्सव के दौरान चाय के गिलास को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने होटल संचालकों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में लक्की यादव (25) और खिलेश यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम पंचायत भरदाकला में आयोजित मातर महोत्सव के दौरान चाय के गिलास को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने होटल संचालकों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में लक्की यादव (25) और खिलेश यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद 17 नवंबर को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

चाकू और लोहे की रॉड से कर दिया हमला

16 नवंबर की रात गांव में मातर महोत्सव के तहत रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात 12 से एक बजे के बीच लक्की यादव और खिलेश यादव होटल संचालित कर रहे थे। इसी दौरान मनीष निषाद अपने चार साथियों के साथ चाय पीने पहुंचा। भीड़ अधिक होने के कारण होटल संचालकों ने चाय डिस्पोजल गिलास में दी। इस पर युवकों ने कांच के गिलास में चाय नहीं देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस और गाली-गलौज बढ़ गई। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ चाकू और लोहे की रॉड लेकर लौटे और दोनों होटल संचालकों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

अर्जुंदा पुलिस ने मनीष निषाद पिता परमानंद निषाद (25), टीकू साहू पिता माखन साहू (35), प्रदीप साहू पिता नरोत्तम साहू (26), नितिन साहू पिता नरोत्तम साहू (23) सभी निवासी भरदाकला के खिलाफ बीएनएस संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध शराब बिक्री पर भी जताई नाराजगी

घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि गांव में नशे का कारोबार बढऩे से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#में अब तक