script2021 का पहला चक्रवाती तूफान : देश के इन राज्यों में मचा सकता है तबाही, अलर्ट पर कोस्ट गोर्ड | First cyclone of 2021 May cause catastrophe in many states | Patrika News
विविध भारत

2021 का पहला चक्रवाती तूफान : देश के इन राज्यों में मचा सकता है तबाही, अलर्ट पर कोस्ट गोर्ड

यह साल का पहला चक्रवाती तूफान है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई की सुबह दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है। यह 16 मई के करीब एक चक्रवाती तूफान के रूप में तेज हो सकता है।

नई दिल्लीMay 14, 2021 / 09:41 am

Shaitan Prajapat

cyclone

cyclone

नई दिल्ली। देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर तबाही मचा रखी है। इस बीच एक बारे नया खतरा सामने आ रहा है। 2021 का पहला चक्रवाती तूफान आ रहा है। इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात की लेकर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, कर्नाटक और गोवा के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात के साथ बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में यह तूफान तबाही मचा सकता है। साथ ही चक्रवात को लेकर समुद्र तट पर अलर्ट जारी कर किया गया है। मछुआरों से कहा जा रहा है कि वह समुद्र से वापस किनारे पर लौट जाएं। कोस्ट गार्ड ने जहाज एवं हेलीकॉप्टर के जरिए मछुआरों को अलर्ट किया है।

2021 का पहला चक्रवात
यह साल का पहला चक्रवाती तूफान बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई की सुबह दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है। यह 16 मई के करीब एक चक्रवाती तूफान के रूप में तेज हो सकता है। इस चक्रवाती तूफान से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, गोवा और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

वैज्ञानिकों ने बनाया सस्ता ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एक मिनट में तीन लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी


मछुआरों को लेकर चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात के घटनाक्रम पर नजदीक से नजर रखा जा रहा है। संबंधित राज्य सरकारों को नियमित तौर पर इसको लेकर सूचित किया जा रहा है। महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। महाराष्ट्र के मध्य भाग में भी बारिश होने की संभावना है। यह बाद में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ एक गंभीर चक्रवात के रूप में विकसित हो सकता है। इसलिए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कुछ तटीय राज्यों को पीला अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मछुआरों से 12 मई की रात तक समुद्र से वापस लौटने की अपील की थी। इन सभी राज्यों में तटरक्षक बल की मदद से चक्रवात व तूफान से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें

2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, भारत बायोटेक को मंजूरी


 

पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवात
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मई की सुबह को दक्षिण-पूर्व अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है और उसके दक्षिण पूर्व अरब सागर में उत्तरी- उत्तरी पश्चिमी दिशा में एवं लक्षद्वीप की ओर बढ़ने की संभावना है। समुद्री तूफान ताऊ ते 15 और 16 मई से महाराष्ट्र के तटों पर भारी बारिश होगी। वहीं, मुंबई तथा आसपास के इलाकों में 17-19 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है। जबकि, गुजरात के कई हिस्सों में 18 से 21 मई तक और 13 से 15 मई के बीच तमिलनाडु में बारिश होगी। 17 मई से मध्य प्रदेश के कई जिलाें में तेज हवाएं चलेंगी। साथ हर 18-19 मई काे कई स्थानाें पर बरसात हाे सकती है।

Home / Miscellenous India / 2021 का पहला चक्रवाती तूफान : देश के इन राज्यों में मचा सकता है तबाही, अलर्ट पर कोस्ट गोर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो