scriptBihar Flood: बिहार में बाढ़ से 66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 16 जिलों में NDRF की 33 टीमें तैनात | Flood in Bihar more then 66 lakh people affected NDRF 33 team rescue Operation | Patrika News

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से 66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 16 जिलों में NDRF की 33 टीमें तैनात

Published: Aug 06, 2020 05:19:23 pm

Flood in Bihar अब तक प्रदेश में 66 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित, 19 लोगों की गई जान
NDRF और SDRF की 33 टीमें राहत काम में जुटीं, 12 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिवर में किया शिफ्ट
उफनती नदियों के चलते 16 से ज्यादा जिलों में हालात हुए खराब

Flood in Bihar

बिहार में बाढ़ से बेहाल जिंदगी

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( weather update ) लगातार बदल रहा है। देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खास तौर पर बिहार में भारी बारिश ( Flood in Bihar ) और बाढ़ से जिंदगी बेहाल हो चुकी है। यहां अब तक बाढ़ के चलते 66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक अगले हफ्ते तक बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्य बारिश के आसार हैं।
वहीं बाढ़ से बेहाल बिहार का जायजा लेने के लिए आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) भी निकले। उन्होंने बिहार में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया।

24 घंटे में बीजेपी के 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है पीछे वजह
बिहार के कई जिले इस वक्त बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। कई इलाकों में जल जमाव के चलते जिंदगी बुरी तरफ प्रभावित हो चुकी है। हालांकि यहां एनडीआरएफ और एसडीआरफ की कई टीमें लगातार राहत काम में जुटी हुई हैं, बावजूद इसके बिहार में लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
उफनती नदियों ने बढ़ाई मुश्किल
बिहार में लगातार उफनती नदियों के पानी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नदियों के पानी कई गांवों में घुस जाने से लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बिहार में कई जिलों को प्रभावित करने वाली बाढ़ से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( NDRF ) और SDRF सहित 30 से अधिक टीमों को तैनात किया गया है।
विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक प्रदेश के 16 जिले बढ़ते पानी से प्रभावित हुए हैं।
इनमें खगड़िया, सहरसा एवं दरभंगा में नाव डूबने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।
बिहार में बाढ़ से मची तबाही में अब तक 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 66 लाख 60 हजार 655 लोग इस बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। हजारों घर इस बाढ़ के चलते उजड़ गए हैं। पांच अगस्त तक बिहार में कुल 12 हजार 202 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि पर बेटी बांसुरी ने किया भावुक पोस्ट, फिर पीएम मोदी ने भी साझा किया खास वीडियो

आपको बता दें कि बिहार में एक तरफ बाढ़ और बारिश ने मुश्किल बढ़ाई है वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस ने भी जीना मुहाल किया है। ऐसे में बिहार इस वक्त कुदरत की दोहरी मार झेल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो