scriptपूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा ने गोली मार खुदकुशी की | Former MP SUKH shoot Kushwaha suicide | Patrika News
विविध भारत

पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा ने गोली मार खुदकुशी की

सड़क हादसे में अपाहिज होने से थे अवसादग्रस्त,घर में कनपटी पर गोली मारी, निजी अस्पताल में मौत

Aug 15, 2015 / 12:46 pm

सतना ऑनलाइन

satna news

satna news

सतना। पूर्व सांसद नेता सुखलाल कुशवाहा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कनपटी में गोली लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बचाया नहीं जा सका। कुशवाहा के इस अप्रत्याशित कदम से सतना शहर में सनसनी फैल गई है।

हालांकि अभी तक पूर्व सांसद के खुदकुशी किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व घर में सीढिय़ों से गिर गए थे। इस कारण वे अवसादग्रस्त थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने नईबस्ती स्थित निजी आवास में कमरे में बंद कर लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली।

मरणासन्न हालत में परिजन उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पूर्व सांसद द्वारा आत्महत्या की खबर लगते ही शहर में सनाका खिंच गया। भारी बारिश का दौर शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग उस निजी अस्पताल पहुंच गए जहां उन्हें भर्ती कराया गया था। डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाते ही सभी लोग गम में डूब गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देश की राजनीति में मचा दिया था तहलका

विंध्य की राजनीति में धूमकेतू की तरह उभरे सुखलाल कुशवाहा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह को हराकर भारतीय राजनीति में तहलका मचा दिया था। सिंह कांग्रेस से अलग होकर इंदिरा कांग्रेस तिवारी के प्रत्याशी के तौर पर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे। जबकि कुशवाहा बसपा की टिकट पर मैदान में थे। कुशवाहा ने सीधे मुकाबले में सिंह को हराकर भारतीय राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया था। उसके बाद कुशवाहा किसी भी दल में स्थाई तौर पर नहीं रह सके। एक बार तो खुद की पार्टी समानता दल के नाम से गठित की। लेकिन सफलता नहीं मिलने के कारण बीते लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Home / Miscellenous India / पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा ने गोली मार खुदकुशी की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो