26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहिए सावधान- प्लाज्मा के नाम पर ऑनलाइन हो रही ठगी, मैसेज एडिट कर हो रहा यह गंदा खेल

देहरादून में बलबीर रोड निवासी एक युवक की मां कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। इस युवक ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा के लिए मदद मांगी। कुछ समय बाद इस युवक को एक फोन आया और उससे ढाई हजार रुपए की मांग करते हुए प्लाज्मा देने की बात कही गई।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 16 May 2021, 12:11 PM IST

plasma.jpg

नई दिल्ली।

कोरोना (Coronavirus) संकट के इस कठिन दौर में हर कोई मानसिक और आर्थिक तौर पर परेशान है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बुरे समय में भी ठगी और कालाबाजारी के काम में लगे हुए हैं और मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है।

देहरादून में आराघर चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक की शिकायत एक स्थानीय व्यक्ति ने की थी। पुलिस के अनुसार, बलबीर रोड निवासी एक युवक की मां कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। इस युवक ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा के लिए मदद मांगी। कुछ समय बाद इस युवक को एक फोन आया और उससे ढाई हजार रुपए की मांग करते हुए प्लाज्मा देने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें:- अलर्ट मोड पर सरकार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मिले कोरोना वायरस के तेजी से फैलने वाले स्ट्रेन!

आवेदक ने एक ऑनलाइन पेमेंट मोड से पहले 300 रुपए आरोपी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी व्यक्ति लगातार पैसों के लिए युवक को कॉल करता रहा। यही नहीं, इस आरोपी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर युवक की ओर से डाले गए मैसेज को एडिट कर उसके नंबर की जगह अपना नंबर डालकर दूसरे ग्रुपों में मदद के लिए शेयर करता रहा। इस तरह वह युवक के अलावा कई और लोगों को मदद के नाम पर पैसों के लिए ठगता रहा।

यह भी पढ़ें:- शर्मनाक: लॉकडाउन में खुली थी दुकान, बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर फेंका खौलता तेल

इसकी सूचना मिलने पर युवक ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ महामारी एक्ट के साथ-साथ आईपीसी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।