सीआरपीएफ की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, यदि किसी जवान में कोई बीमारी के लक्षण दिखाई दें या उसे किसी तरह की परेशानी महसूस होती है, तो सभी सावधानियां बरतते हुए उसे कोविड सेंटर की मान्यता वाले नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जाए। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मरीजों को दूसरे कोरोना संक्रमित मरीजों से अलग आइसोलेशन सेंटर में रखा जाए। निर्देश पत्र में यह भी कहा गया है कि सभी यूनिट के पास पीपीई किट, फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स, और संक्रमण रोकने में मददगार केमिकल का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए, जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।