scriptGoa के राज्यपाल Satyapal Malik का हुआ ट्रांसफर, इस राज्य की मिली जिम्मेदारी, गोवा का अतिरिक्त प्रभार देंखेंगे कोशियारी | Goa Governor Satyapal Malik transferred in Meghalaya bhagat singh koshyari | Patrika News

Goa के राज्यपाल Satyapal Malik का हुआ ट्रांसफर, इस राज्य की मिली जिम्मेदारी, गोवा का अतिरिक्त प्रभार देंखेंगे कोशियारी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2020 04:24:12 pm

एक वर्ष में दूसरी बार Satya pal Malik का हुआ ट्रांसफर
President Ram nath Kovind ने Meghalaya का राज्यपाल किया नियुक्त
भगत सिंह कोशियारी अब गोवा का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे

Governor Styapal Malik

राज्यपाल सत्यपाल मलिक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ( Central Govt ) ने गोवा ( Goa ) के राज्यपाल ( Governor ) सत्यपाल मलिका ( Satyapal Malik )तबादला कर दिया है। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ramnath Kovind ) ने मलिक को मेघालय ( Meghalaya )के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ( Bhagat Singh Koshyari ) को गोवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोदी कैबिनेट के इस फैसले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुहर लगा दी है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने कर्तव्यों के अलावा गोवा के राज्यपाल का भी कामकाज संभालेंगे। आपको बता दें कि ये नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे।
लॉकडाउन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन शहरों में 18 अगस्त की रात से लगने जा रही है अतिरिक्थ पाबंदियां

एक वर्ष में दूसरी बार ट्रांसफर
आपको बता दें कि सत्यापाल मलिका का एक वर्ष में दूसरा ट्रांसफर है। दरअसल इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। धारा 370 हटाए जाने के बाद जब जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश बना तो सत्यपाल मलिक को गोवा की कमान सौंपी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 अक्टूबर को मलिक को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया था। सिन्हा का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो गया था।
मलिक की जगह पर पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था, जो हाल ही में सीएजी के प्रमुख बनाए गए हैं। इनकी जगह मनोज सिन्हा को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस तरह एक वर्ष में सत्यापाल मलिक तीसरे राज्य के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर 1965 में राजनीति में आए थे।

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बडा़ अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी जोरदार बारिश, जानें अपने इलाके का हाल
लोक दल की तरफ से सत्यपाल मलिका पहली 1980 में राज्यसभा पहुंचे। इसके बाद 1986 में वह कांग्रेस पार्टी की ओर से भी राज्यसभा के लिए चुने गए। हालांकि बाद में सत्यपाल मलिक ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो