विविध भारत

Happy Women’s Day 2020: आज नारी शक्ति विजेताओं से मिलेंगे PM मोदी, सुनेंगे कहानियां

आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है International Women’s Day
प्रेरक महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट सौंपगें PM Modi

Mar 08, 2020 / 10:36 am

Shivani Singh

नई दिल्ली। आज अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस ( Happy Women’s Day 2020 ) है। हर साल 8 मार्च को इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) रविवार को नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान वह महिलाओं की प्रेरित करने वाली कहानियां भी सुनेंगे।

यह भी पढ़ें

कैसे मजदूर आंदोलन से जन्मा था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह दो तरफा संचार होगा। इससे पहले, एक अन्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में रविवार की सुबह नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार हर साल व्यक्तिगत के साथ ही समूह व संस्थाओं को महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने पर दिया जाता है। यह पुरस्कार विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए असाधारण काम करने पर दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला ( International Women’s Day ) दिवस पर नारी शक्ति के प्रति सम्मान जताने के लिए सोशल मीडिया के अपने सभी माध्यमों को महिलाओं को समर्पित करेंगे। खुद महिलाएं रविवार को मोदी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करेंगी। इसके लिए MYGovIndia टि्वटर अकाउंट पर #SheInspiresUs के जरिए उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए 8 मार्च को ही क्यों चुना गया?

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए कहा था कि वह सोशल मीडिया छोड़ने की सोच रहे हैं। लेकिन एक दिन बाद ही मंगलवार को उन्होंने खुलासा किया कि आठ मार्च को महिला दिवस पर वह अपना अकाउंट ऐसी महिलाओं को देंगे, जिनका जीवन हमें प्रेरित करता है।

Home / Miscellenous India / Happy Women’s Day 2020: आज नारी शक्ति विजेताओं से मिलेंगे PM मोदी, सुनेंगे कहानियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.