विविध भारत

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ी

हरियाणा में चुनाव से पहले सरगर्मी तेज
कांग्रेस में कलह जारी
कई नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहा

नई दिल्लीOct 06, 2019 / 09:21 am

Prashant Jha

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ी

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहल कांग्रेस में कलह जारी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ दी है। शनिवार को अशोक तंवर ने आधिकारिक रूप से पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। हालांकि शुक्रवार को ही पार्टी ने हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें अशोक तंवर का भी नाम शामिल था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तंवर ने साधा निशाना

पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के लोगों के खिलाफ साजिश हो रही है और मेहनत करने वालों साथियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि वो समाज बदलने का सपना लेकर राजनीति में आए थे ।

ये भी पढ़ें: PMC घोटाला : HDIL के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, 12 कारें जब्त

 

तंवर ने टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया

तंवर ने विधानसभा चुनाव में टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया है। तंवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर 5 करोड़ तक में टिकट बेची जा रही है। तंवर ने सवाल उठाया कि जब भाजपा सिटिंग विधायकों और मंत्रियों की टिकट काट सकती हैं तो फिर पार्टी को कमजोर करने वाले लोगों को टिकटें क्यों दी गई। नए साथियों को टिकट क्यों नहीं दी गई।

बता दें कि अशोक तंवर की काफी दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तनातनी चल रही थी। हाल में अशोक तंवर से प्रदेश की कमान छीनकर कुमारी शैलजा को सौंपी गई है। हरियाणा में बीच चुनाव के बीच अशोक तंवर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में DC दफ्तर पर ग्रेनेड हमला, 10 लोग जख्मी

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से जारी सूची में अशोक तंवर को टिकट नहीं दिया गया था। जिसके बाद बागवती सुर अपनाते हुए तंवर ने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया था। तंवर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

Home / Miscellenous India / हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.