विविध भारत

07 जून का इतिहास : आज के दिन भारत ने दूसरा उपग्रह भास्कर अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

7 जून के दिन शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ था। 14वीं संतान के जन्म देने के बाद मुमताज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस दिन भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

नई दिल्लीJun 07, 2021 / 09:03 am

Shaitan Prajapat

History of 07 June

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 07 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जानेंगे आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था। कौनसी बड़ी घटनाएं घटी थी, जो इतिहास के पन्नों दर्ज है। आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए। आइए जानते हैं 07 जून के दिन देश और दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।

मुमताज महल का हुआ निधन, 14वें बच्चे के जन्म के वक्त तोड़ा दम
आज के दिन शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन हुआ था। बुरहानपुर में 14वीं संतान के जन्म देने के बाद मुमताज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में आगरा में यमुना के किनारे ताजमहल बनाया। यह सात अजुबों में से एक संगमरमरी इमारत दुनियाभर में काफी मशहूर है। इसके अलावा 7 जून को टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ था। इस दिन भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

07 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:—

1539 : बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को पराजित किया।
1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631 : मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन। 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में मुमताज ने अंतिम सांस ली थी।
1780 : लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।
1893 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।


यह भी पढ़ें

तीसरी लहर से पहले खुशखबरी: इस महीने आ सकती है बच्चों की स्वदेशी वैक्सीन, टीके के तीसरे चरण का परीक्षण पूरा



1971 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजा से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।
1974 : टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करने वाले महेश भूपति का जन्म हुआ।
1975 : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका चिन्ह बनाया गया।
1975 : पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया।
1979 : भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
1995 : अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

यह भी पढ़ें

Patrika Positive News: मसीहा से कम नहीं जग्गा पहलवान, कंधों पर लेकर जाते सिलेंडर, हाथों से खिलाते हैं खाना



1997 : महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
2000 : एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
2004 : इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 : नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।
2006 : जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया। वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।
2007 : अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा किया।
2008 : उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2008 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्टेम सेल के अनुसंधान को मंजूरी देने के विरुद्ध दूसरी बार विटो का प्रयोग किया।
2013 : चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।
2014 : मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस जीता।
2016 : इस्तांबुल के केंद्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।

Home / Miscellenous India / 07 जून का इतिहास : आज के दिन भारत ने दूसरा उपग्रह भास्कर अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.