27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

भूकंप के झटके से लोग दहशत में हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके
less than 1 minute read
Google source verification
असम और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

असम और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बाद आज असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। असम में कार्बी आंगलोंग में सुबह 7 बजे भूकंप आया है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। भूकंप के आने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर कम थी।

रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता मापी गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके से लोग दहशत में हैं।

ये भी पढ़ें: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई

वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके रात 12:05 महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। फिलहाल चंबा में भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लोग सहमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि रात 12 बजे लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए । डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकल सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

नागालैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए

इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में 26 अगस्त को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गालैंड के तुएनसांग के 132 किलोमीटर पूर्व में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। भूकंप के झटके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र म्यामांर था।