scriptसेना एलओसी पर दे रही पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब | Indian army on attacking mode at LOC giving giving befitting reply to ceasefire | Patrika News
विविध भारत

सेना एलओसी पर दे रही पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब

पाक ने भारतीय सेना पर लगाया पहले कार्रवाई का आरोप। भारत ने नकारा। सेना बोली- केवल जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

Nov 15, 2016 / 09:56 am

रोहित पंवार

indian army on loc

indian army on loc

पुंछ. भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर की जा रही गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस कार्रवाई में पाक सेना के सात जवान मारे गए हैं। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर गोलीबारी की शुरुआत करने का आरोप लगाया लेकिन भारत ने साफ किया है कि वो सिर्फ जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

इस्लामाबाद ने सोमवार को कबूला कि एलओसी के भीमबेर सेक्टर में रविवार रात भारत की गोलीबारी में उसके सात सैनिक मारे गए। पड़ोसी मुल्क ने भारत पर आगे बढ़कर फायरिंग का आरोप लगाया। उसने कहा कि वो पाकिस्तान चौकियों को निशाना बना रहा है। इस बीच, भारत ने कहा कि वो केवल जवाब में फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम जवाब में जब भी कार्रवाई करते हैं तो हमारा मकसद दुश्मन को सबक सिखाना होता है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में सितंबर से अब तक भारतीय सेना और बीएसएफ के 10 जवाव शहीद हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तान अक्सर अपने नुकसान को छुपाता रहा है। अब वो खुलकर अपने जवानों के मारे जाने की बात कबूल रहा है।

राहीफ शरीफ बौखलाया

वहीं पाक विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय गोलाबारी में पिछले हफ्ते उसके 25 नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ मारे गए सैनिकों के जनाजे में शामिल हुए। उन्होंने बौखलाहट में कहा कि सेना माकूल जवाब देगी। पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत नियंत्रण रेखा पर खुद को हुए नुकसान को छिपा रहा है। आसिफ ने कहा कि पाक की जवाबी कार्रवाई में भारत को भी जानमाल का काफी नुकसान पहुंचा होगा।

भारतीय उच्चायुक्त तलब

पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को तलब किया। पाक ने उनसे कहा किया कि भारत का लड़ाकू रवैया रणनीतिक स्थिति को बिगाड़ेगा। उच्चायुक्त बंबावले ने पाक आरोपों को सिरे से खारिज किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक की चालाकी पर कहा कि वह हमारे अधिकारियों को तलब करने की बजाए एलओसी पार बसे आतंकी कैंपों को ध्वस्त करे।

Home / Miscellenous India / सेना एलओसी पर दे रही पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो