29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Festival: Indian Railway ने 10 स्पेशल ट्रेन कीं रद्द, ये रही पूरी लिस्ट

Diwali Festival पर Indian Railway का बड़ा फैसला 10 स्पेशल ट्रेनों को किया रद्द पंजाब और राजस्थान में चल रहे आंदोलनों के चलते लिया फैसला, कुछ ट्रेनों के बदला मार्ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 Nov 2020, 12:06 PM IST

Indian Railways

दिवाली पर रद्द हुई 10 ट्रेनें

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार ( Diwali Festival ) नजदीक है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार पर अपने घर अपनों के बीच पहुंचने के लिए बेताब रहता है। कोरोना संकट के बीच इस बार की दिवाली कुछ अलग है। वहीं भारतीय रेलवे ( Indian Railway )भी अब तक अपनी पूरी क्षमता के साथ सभी ट्रेनें नहीं चला पाई है, जिसकी वजह से लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

इस बीच पंजाब में कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन का कई ट्रेनों पर सीधा असर पड़ा है। दिवाली के त्योहार के मौके पर अब भारतीय रेलवे ने 10 और ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आईए जानते हैं कौनसी ट्रेनों को रद्द किया गया है और इसका किन राज्यों पर असर पड़ेगा।

कोरोना महामारी से लेकर नस्लीय तनाव पर मजाक तक, डोनाल्ड ट्रंप की हार के ये रहे 10 बड़े कारण

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 9 और 10 नवंबर के लिए 10 और त्‍योहार स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ये रेल सेवाएं रद्द होने से दिवाली पर घर आने-जाने वाले उन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई जिन्होंने पहले ही इन ट्रेनों में आरक्षण करवा लिया था। वहीं जिन्होंने रिजर्वेशन नहीं करवाया था उनके लिए भी अंतिम समय में अन्य विकल्प तलाशना बड़ी समस्या बन गया।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंची दिल्ली की टीम, जानें कैसा रहा 13 वर्षों का सफर

एक ट्रेन का बदला मार्ग
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल के मुताबिक किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दो दिन 9 और 10 नवंबर के लिए 10 ट्रेनों का रद्द किया गया है और एक ट्रेन का मार्ग बदला गया है।








दो दिनों के लिए रद्द हुईं ये 10 ट्रेनें








- 04888 बाड़मेर-ऋषिकेश रोजाना - 09.11.20 को
- 04887 ऋषिकेश-बाड़मेर रोजाना - 10.11.20 को
- 02471 श्रीगंगानगर-दिल्ली रोजाना- 10.11.20 को
- 02472 दिल्ली-श्रीगंगानगर रोजाना- 10.11.20 को
- 04520 बठिण्डा-दिल्ली रोजाना- 10.11.20 को
- 02422 जम्मूतवी-अजमेर रोजाना - 09.11.20 को
- 09613 अजमेर-अमृतसर द्वि साप्ताहिक - 09.11.20 को
- 09612 अमृतसर-अजमेर द्वि साप्ताहिक -10.11.20 को
- 02421 अजमेर-जम्मूतवी रोजाना - 10.11.20 को
- 04519 दिल्ली-बठिण्डा रोजाना - 10.11.20 को


गुर्जर आंदोलन का भी असर
आपको बता दें कि पंजाब के साथ-साथ राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन ने भी ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक लगाया हुआ है। गुर्जर आंदोलनकारियों ने दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर भरतपुर के बयाना के पास पीलूपुरा में रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में भारतीय रेलवे को कई ट्रेनों को या तो रद्द करना पड़ा है या फिर इनके मार्ग में बदलाव किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग