26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री रहे ईश्वर दयाल स्वामी का 90 साल की आयु में निधन

ईश्वर दयाल स्वामी ने फरीदाबाद के मैट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में ली अंतिम सांस बीते सोमवार को उनकी धर्मपत्नी पद्मा स्वामी (82) का निधन हुआ था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 15 Dec 2019, 7:02 PM IST

iswar dayal swami

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्य मंत्री रहे करनाल के पूर्व सांसद ईश्वर दयाल स्वामी का रविवार को 90 साल की आयु में निधन हो गया। स्वामी का जन्म 11 अगस्त 1929 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था।

ईश्वर दयाल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और फरीदाबाद के मेट्रो हार्ट इस्टीट्यूट अस्पताल में रविवार को उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां आखिरी सांस ली। बता दें कि बीते सोमवार को उनकी धर्मपत्नी पद्मा स्वामी (82) का निधन हो गया था।

राजनाथ ने विपक्ष को दी वाजपेयी-मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित करने की चुनौती

करनाल से दो बार सांसद रहे थे स्वामी

ईश्वर दयाल स्वामी करनाल से दो बार सांसद चुने गए थे। पहली बार वे 1996 जबकि दूसरी बार 1999 में जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी ने उनकी नेतृत्व और कौशल क्षमता से प्रभावित होकर अपनी सरकार में राज्यमंत्री बनाया था।

बता दें कि स्वामी के एक पुत्र राजेन्द्र स्वामी, सहित तीन बेटियां सागिरा स्वामी, शगुफ्ता शर्मा और सोफिया शारदा हैं। उनके बड़े बेटे और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे सूर्य स्वामी का निधन पहले हो ही चुका है।