विविध भारत

गगयान मिशन पर बोले ISRO प्रमुख, इसका उद्देश्य केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजना ही नहीं

ISRO प्रमुख के सिवन ने गगनयान मिशन को लेकर जानकारी साझा की
कहा कि गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं
मिशन राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए ढांचा बनाने का अवसर प्रदान करेगा

Jan 22, 2020 / 11:42 am

Mohit sharma

नई दिल्ली। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ( Indian Space Research Organisation, ISRO) के प्रमुख के सिवन ( K Sivan ) ने गगनयान मिशन ( Gaganyaan Mission ) को लेकर जानकारी साझा की है।

बुधवार को बेंगलुरू में बोल रहे इसरो प्रमुख ने कहा कि गगनयान मिशन केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में ही नहीं है, यह मिशन हमें दीर्घकालिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सहयोग के लिए एक ढांचा बनाने का अवसर प्रदान करता है।

प्रशांत किशोर के निशाने पर अमित शाह, फिक्र नहीं तो CAA-NRC पर आगे बढ़े सरकार

 

https://twitter.com/ANI/status/1219853509996105728?ref_src=twsrc%5Etfw

इसरो प्रमुख ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वैज्ञानिक खोज, आर्थिक विकास, शिक्षा, तकनीकी विकास और प्रेरक युवा सभी राष्ट्रों के लिए लक्ष्य बन रहे हैं।

मानव अंतरिक्ष उड़ान इन सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सही मंच प्रदान करती है। आपको बता दें कि मिशन गगनयान के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के चयन का पहला चरण इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन में पूरा हो गया।

वायुसेना के चयनित पायलटों को व्यापक शारीरिक व्यायाम परीक्षणों, प्रयोगशाला जांच, क्लीनिकल जांच, रेडियोलॉजिकल टेस्ट व मनोविज्ञान मूल्यांकन की प्रक्रिया भी लगभग पूर्ण हो चुकी है।

दिल्ली: जेपी नड्डा और अमित शाह ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

https://twitter.com/ANI/status/1219853521580748800?ref_src=twsrc%5Etfw

पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर ठिठुरी दिल्ली, कम विजिबिलिटी की वजह से 22 ट्रेन लेट

मिशन गगनयान का मकसद 2022 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक भारतीय चालक दल के साथ अंतरिक्ष यान को लॉन्च करना है।

गगनयान परियोजना 10,000 करोड़ रुपये की है। गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्षयान कार्यक्रम है।

इसकी घोषणा बीते साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसमें तीन-सदस्यीय चालक दल को सात दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजना शामिल है।

Home / Miscellenous India / गगयान मिशन पर बोले ISRO प्रमुख, इसका उद्देश्य केवल मानव को अंतरिक्ष में भेजना ही नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.