11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशांत किशोर के निशाने पर अमित शाह, फिक्र नहीं तो CAA-NRC पर आगे बढ़े सरकार

CAA) को लेकर JDU उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ( Prashant Kishore ) सुर अभी भी मुखर प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) पर निशाना साधा
less than 1 minute read
Google source verification
प्रशांत किशोर के निशाने पर अमित शाह

प्रशांत किशोर के निशाने पर अमित शाह

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम ( CAA ) को लेकर जनता दल (यू) के उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ( Prashant Kishore ) सुर अभी भी मुखर बने हुए हैं।

प्रशांत किशोर ने बुधवार को एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि वो (अमित शाह) विरोध की परवाह नहीं करते तो CAA, NRC लागू करने की प्रक्रिया को आगे पढ़ाएं।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही अमित शाह ने कहा था कि केंद्र सरकार CAA पर एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी।

दिल्ली: जेपी नड्डा और अमित शाह ने लिया चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर ठिठुरी दिल्ली, कम विजिबिलिटी की वजह से 22 ट्रेन लेट

जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बुधवार को ट्वीट में लिखा कि लिखा, ‘नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत का संकेत नहीं है।

अमित शाह जी, अगर आप CAA और NRC का विरोध करने वालों की परवाह नहीं करते हैं, तो आप आगे क्यों नहीं बढ़ रहे।’

गौरतलब है कि सदन में नागरिकता कानून का समर्थन करने वाली जेडीयू के नेता प्रशांत किशोर इसको लेकर सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर सीएए और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग