28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

Ashok Chaudhary Lien Controversy: बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री पद, छुट्टी और लाभ के पद को लेकर उठे विवाद के बीच उनका यह फैसला बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:25 PM IST

Bihar University Professor Controversy

मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दिया (Photo-IANS)

Ashok Chaudhary Resignation: बिहार सरकार में मंत्री डॉक्टर अशोक चौधरी ने शनिवार को पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) प्रशासन को सौंप दिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मंत्री और विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में काम करते हुए, उनके शिक्षक पद पर बने रहने और छुट्टी के नियमों को लेकर विवाद चल रहा था।

दरअसल, राज भवन के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) दीपक कुमार सिंह ने अशोक चौधरी के सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति और छुट्टी के मामले में आपत्ति जताई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में अशोक चौधरी के प्रोबेशन अवधि के दौरान ली गई छुट्टी को नियमों के खिलाफ बताया था। साथ ही, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद को लाभ का पद (Office of Profit) भी माना और कहा कि इस पद पर बने रहने से उनकी विधान परिषद की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में किया था ज्वाइन

17 फरवरी 2026 को अशोक चौधरी ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के एएन कॉलेज में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया था। हालांकि, इसके अगले ही दिन उन्होंने विधायक और मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए अवकाश ले लिया था।

सिंडिकेट की बैठक में उठा मुद्दा

इसके बाद यह मामला 19 अगस्त को यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट की बैठक में उठा। इसके बाद कुलपति ने स्पष्ट नियमों के अभाव में मार्गदर्शन के लिए राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के सचिवालय को मामला भेजा था। 

इस विवाद के केंद्र में दो सवाल थे। पहला- क्या अशोक चौधरी को प्रोबेशन अवधि में लियन (Lien) का अधिकार मिल सकता है? दूसरा- क्या विश्वविद्यालय से वेतन नहीं लेने की स्थिति में भी असिस्टेंट प्रोफेसर का पद लाभ का पद माना जाएगा?

राजभवन ने लियन के अधिकार को किया खारिज

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने 31 अक्टूबर को जारी अपनी टिप्पणी में कहा कि अशोक चौधरी प्रोबेशन पर होने के कारण लियन के हकदार नहीं हैं। लियन का मतलब किसी स्थायी कर्मचारी का दूसरे पद पर काम करते हुए अपने मूल पद पर अधिकार बनाए रखना है।

राजभवन ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 68(2) का भी उल्लेख किया। इस धारा के तहत विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को विधानसभा या संसद का सदस्य चुने जाने पर विशेष अवकाश (Special Leave) देने का प्रावधान है।

हालांकि, राजभवन का कहना है कि यह सुविधा केवल उस स्थिति में लागू होती है, जब कोई स्थायी विश्वविद्यालय शिक्षक या कर्मचारी सेवा में रहते हुए सांसद या विधायक चुना जाए। यह प्रावधान किसी पहले से निर्वाचित सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य को बाद में विश्वविद्यालय में नौकरी मिलने की स्थिति पर लागू नहीं होता।

4 नवंबर को हुआ तबादला

वहीं मंत्री अशोक चौधरी के मामले में रिपोर्ट सौंपने के बाद 4 नवंबर को उन्हें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के पद से हटाकर बिहार राज्य योजना बोर्ड का मुख्य सलाहकार बना दिया गया। इस तबादले के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई थी और इसकी काफी चर्चा हुई।