28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Chittorgarh / चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

29 सीटों वाली चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में 14-14 सदस्यों के साथ भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर थी। ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) की सदस्य शंकरीबाई 'किंगमेकर' साबित हुईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:56 PM IST

hanuman beniwal

हनुमान बेनीवाल और शंकरी भील। फोटो: पत्रिका

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले में खासा उत्साह और सियासी सरगर्मी रही। जिले की कुल 11 पंचायत समितियों में से 6 पर कांग्रेस के प्रधान चुने गए। भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस से चुनकर आई सदस्य तनु जैन ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर भाजपा व रालोपा के समर्थन से प्रधान की कुर्सी हासिल कर ली। पांच पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान निर्वाचित हुए। पंचायत समिति प्रधान चुनाव के तहत सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए और दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मतदान हुआ। भाजपा और कांग्रेस ने पूरी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन भैंसरोडगढ़ में कांग्रेस को आपसी गुटबाजी के चलते हार का सामना करना पड़ा।

दो पूर्व विधायकों के बीच वर्चस्व की खींचतान चली

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह बिधूड़ी और निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक उदयलाल आंजना के बीच वर्चस्व की खींचतान चली। प्रधान चुनाव में आंजना गुट की तनु जैन ने निर्दलीय पर्चा भरा, जिन्हें स्वयं के साथ अन्य 9 वोट मिले। इस समीकरण के सहारे तनु जैन निर्दलीय प्रधान चुनी गई।

उधर, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में भाजपा प्रत्याशी भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी प्रधान बने। कपासन में दिनेशचंद्र बैरवा निर्विरोध प्रधान चुने गए, जबकि अन्य पंचायत समितियों में संख्या बल के आधार पर फैसला हुआ। इधर, बेगूं पंचायत समिति में जीत-हार का अंतर महज एक वोट का होने से भाजपा ने सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। यहां कांग्रेस के शंकरलाल प्रधान चुने गए।

मंत्री के गढ़ में भी कांग्रेस का परचम

प्रदेश सरकार में मंत्री गौतमकुमार वक के गृह नगर बड़ीसादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस के अजीत शर्मा प्रधान चुने गए। बड़ीसादड़ी पंचायत समिति की कुल 17 सीटों में से 14 कांग्रेस के खाते में थीं, जबकि भाजपा के पास केवल 3 सीटें ही थीं। वहीं, बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र की डूंगला पंचायत समिति में भी भाजपा को शिकस्त मिली। यहां उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के कांग्रेस की गीतादेवी गुर्जर 11 वोट बेगू लेकर प्रधान चुनी गई, जबकि गहरीलाल जणवा को 6 वोट मिले।

प्रधान की कुर्सी शंकरीबाई के एक वोट पर टिकी थी

कुल 29 सीटों वाली चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में 14-14 सदस्यों के साथ भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर थी। ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) की सदस्य शंकरीबाई 'किंगमेकर' साबित हुईं। उनके समर्थन से भाजपा के भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी प्रधान चुने गए।

इधर, कांग्रेस की बाड़ाबंदी में रहे सभी 14 सदस्यों ने पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाई। चर्चा थी कि भाजपा, कांग्रेस के दो सदस्यों को तोड़ सकती है, लेकिन सेंधमारी की कोशिश विफल रही। बराबरी के आंकड़े के कारण प्रधान की कुर्सी शंकरीबाई के एक वोट पर टिकी थी। इसके लिए विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की उनसे मुलाकात और बाड़ाबंदी की रणनीति काम आई।

हालांकि, रालोपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन से विधायक व भाजपा को कुछ मुश्किलें भी झेलनी पड़ीं। मतदान के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम दिलीपसिंह राठौर और तहसीलदार रजनीश व्यास ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई।

नामांकन में दिखी भाजपा की भीड़, कांग्रेस में सादगी

नामांकन के दौरान भंवरसिंह के साथ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी और कई कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं, कांग्रेस से पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत केवल प्रत्याशी चरणसिंह और दो प्रस्तावकों के साथ आए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के जिलाध्यक्ष नदारद रहे।

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव परिणाम: प्रधान और निकटतम प्रतिद्वंद्वी की सूची

पंचायत समितिप्रधान का नामदलवोटप्रतिद्वंद्वीदलवोट
बड़ीसादड़ीअजीत शर्माकांग्रेस14सुमित्राभाजपा3
बेगूंशंकरलालकांग्रेस9चंदनबालाभाजपा8
भदेसरमांगीबाईभाजपा12हरलालकांग्रेस7
भैंसरोड़गढ़तनु जैननिर्दलीय10ज्योत्सनाकांग्रेस5
भूपालसागरमोहनलाल जाटकांग्रेस8श्वेताभाजपा7
चित्तौड़गढ़भंवरसिंहभाजपा15चरणसिंहकांग्रेस14
डूंगलागीतादेवीकांग्रेस11गहरीलालभाजपा6
गंगरारकैलाश देवीभाजपा9कालीबाईकांग्रेस8
कपासनदिनेशचंद्रकांग्रेस14निर्विरोध चयन
निम्बाहेड़ाउदीबाईकांग्रेस18पारसकंवरभाजपा5
राशमीनारायणीभाजपा8पुष्पाकांग्रेस7