27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / दौसा जिला पंचायत समिति प्रधान चुनाव: सत्यनारायण सैनी बने महवा पंचायत समित के प्रधान, देखें कहां किसे मिली प्रधान की कुर्सी

दौसा जिला पंचायत समिति प्रधान चुनाव: सत्यनारायण सैनी बने महवा पंचायत समित के प्रधान, देखें कहां किसे मिली प्रधान की कुर्सी

राजस्थान के दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा । दौसा पंचायत समिति में कांग्रेस की अनीता गुर्जर ने 9 वोट से प्रधान चुनाव जीता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:16 PM IST

bharatpur zila parmukh congress majority bjp not ready defeat wooing independents

फाइल फोटो पत्रिका।

राजस्थान के दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा । दौसा पंचायत समिति में कांग्रेस की अनीता गुर्जर ने 9 वोट से प्रधान चुनाव जीता। कांग्रेस की अनीता गुर्जर को 15 मत मिले, जबकि भाजपा के पक्ष में 6 वोट पड़े। लालसोट पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया। यहां कांग्रेस की चंद्रकांता शर्मा प्रधान निर्वाचित हुईं। मतगणना में उन्हें 15 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनीता मीणा को 4 वोट मिले। चंद्रकांता शर्मा ने 11 मतों के अंतर से जीत हासिल की। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के गृह क्षेत्र मनोहरपुर खेड़ला पंचायत समिति में भाजपा की रागिनी जाटव निर्विरोध प्रधान निर्वाचित बनीं। रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति से कांग्रेस की सीता देवी प्रधान चुनी गई। मतगणना में कांग्रेस की सीता देवी को मिले 13 मत भाजपा की सपना मीणा को 4 मत मिले।

मलखान सिंह बासड़ा बने पंचायत समिति सिकंदरा के प्रधान

सिकंदरा पंचायत समिति में कांग्रेस के मलखान सिंह बासड़ा 16 वोट से प्रधान बने। निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश भट्ट को 3 वोट मिले।

सत्यनारायण सैनी बने महवा पंचायत समित के प्रधान

महुवा पंचायत समिति से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण सैनी उर्फ टिंकू पंचायत समिति प्रधान चुने गए। सत्यनारायण सैनी को 12 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी को तीन मत प्राप्त हुए।

बैजूपाड़ा में कांग्रेस की सागर बाई मीणा बनी प्रधान

बैजूपाड़ा में कांग्रेस की सागर बाई मीणा बनी प्रधान। कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 12 वोट। जबकि भाजपा प्रत्याशी बीना देवी को मिले 3 मत।

मंडावर पंचायत समिति की पहली प्रधान बनीं संतरा

मंडावर पंचायत समिति से कांग्रेस प्रत्याशी संतरा पहली प्रधान निर्वाचित हुई है। उन्हें 10 कांग्रेस 2 निर्दलीयों के वोट सहित कुल 12 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रगति मीना को 3 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संतरा 9 वोट से जीत के साथ प्रधान निर्वाचित हुईं।

दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधानों की सूची

क्र.सं.पंचायत समितिप्रधान का नामपार्टी / स्थिति
1बांदीकुईअर्जुन लालभाजपा
2दौसाअनिता गुर्जरकांग्रेस
3रामगढ़ पचवारासीता देवीकांग्रेस
4लालसोटचंद्रकांता शर्माकांग्रेस
5सिकंदरामलखान सिंह बासड़ाकांग्रेस
6नांगल राजावतान——
7सिकराय——
8महवासत्यनारायण सैनीकांग्रेस
9मनोहरपुर खेड़लारागिनी जाटवभाजपा (निर्विरोध)
10शिवसिंहपुरा——
11बैजूपाड़ासागर बाईकांग्रेस
12बसवाकमला देवीकांग्रेस
13लवाणनारंगी देवीकांग्रेस
14मंडावरसंतराकांग्रेस