दरअसल, दौसा जिला परिषद की कुल 37 सीटों में से कांग्रेस ने 35 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में महज 2 सीटें ही आई थीं। चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर भी जिला प्रमुख के चेहरे को लेकर मंगलवार देर रात तक मंथन चलता रहा। पार्टी में मुख्य रूप से बीना बैरवा और देवांगना भंडारी के नाम सबसे आगे चल रहे थे, जबकि तीसरे विकल्प के तौर पर वार्ड नंबर 28 से जीतीं रामपति का नाम भी चर्चा में था।