21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / BJP के टिकट पर IAS की पत्नी ने लड़ा चुनाव, निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त; राजस्थान पंचायत चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा

BJP के टिकट पर IAS की पत्नी ने लड़ा चुनाव, निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त; राजस्थान पंचायत चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा

दौसा जिला परिषद वार्ड नंबर 21 से सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी चुनाव हार गई। वहीं, दौसा से कांग्रेस के विधायक दीनदयाल बैरवा की पत्नी बीना बैरवा ने कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव वार्ड दो से जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 21 Nov 2026, 10:02 AM IST

pinki gurjar

आईएएस अधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर। फोटो: पत्रिका

दौसा। सिकंदरा पंचायत समिति चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कुल 19 वार्डों वाली इस पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, सत्ता की दौड़ में शामिल भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह महज 2 सीटों (वार्ड 7 व 12) पर सिमट गई। इस चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा भी देखने को मिला, जिन्होंने 6 सीटों पर कब्जा जमाकर कई दिग्गजों के समीकरण बिगाड़ दिए।

सबसे चौकाने वाला परिणाम वार्ड नंबर 13 से रहा, जहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं आईएएस अधिकारी सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर को हार का सामना करना पड़ा। सुमेर सिंह पंजाब में कार्यरत है। वह धूलकोट गांव के रहने वाले हैं। पिंकी को निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश भट्ट ने 71 मतों से पराजित किया। वहीं, निर्दलीयों ने अपनी ताकत दिखाते हुए वार्ड 3 से रामचरण, वार्ड 10 से भारती देवी, वार्ड 11 से मुकेश, वार्ड 13 से जयप्रकाश, वार्ड 14 से रहे।

फोरन्ता देवी और वार्ड 16 से अमरसिंह को विजयी बनाया। मुकेश महज 7 वोटों से जीते : चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वार्ड 05 की कांग्रेस प्रत्याशी विनिता के नाम रहा। जिन्होंने 955 मतों के विशाल अंतर से बाजी मारी। उनके बाद वार्ड 02 से गुलाब (893 मत) और वार्ड 17 से छोटी देवी (729 मत) ने बड़ी जीत दर्ज की। नजदीकी मुकाबला वार्ड 11 में देखने को मिला, जहां निर्दलीय मुकेश ने महज 7 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की, जबकि वार्ड 07 से भाजपा के रामेश्वर प्रसाद गुर्जर (30 मत) और वार्ड 15 से कांग्रेस की शारदा (44 मत) भी बेहद करीबी अंतर से विजयी रही।

सिकराय में भाजपा विधायक की मां चुनाव हारी, दौसा में विधायक दीनदयाल बैरवा की पत्नी जीती

दौसा। दौसा जिला परिषद वार्ड नंबर 21 से सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी चुनाव हार गई। कौशल्या के पति जीयालाल बंशीवाल जिला प्रमुख व विधायक रह चुके। इस वार्ड से कांग्रेस की विनिता मीना ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं पूर्व आईएएस घनश्याम बैरवा एवं पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भंडारी ने वार्ड उन्नीस से के कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। इस वार्ड से भाजपा तीसरे नम्बर पर रही। दौसा से कांग्रेस के विधायक दीनदयाल बैरवा की पत्नी बीना बैरवा ने कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव वार्ड दो से जीत लिया।