दौसा। खेती में परंपरागत फसलों के बजाय नवाचार और बाजार की मांग के अनुसार फसल का चयन किया जाए तो कम जमीन में भी अच्छी कमाई की जा सकती है। इसकी मिसाल जिले के सिंडौली, बड़ौली, कुण्डल और सैंथल क्षेत्र में फूलों की खेती कर रहे किसान पेश कर रहे हैं। यहां किसानों ने फूलों की खेती को आय का बेहतर जरिया बना लिया है। सिण्डोली गांव में ही करीब 25 किसान फूलों की खेती कर रहे हैं। खास बात यह है कि किसान फूल बेचने के साथ उनकी पौध तैयार कर बेच रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है।