11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa: जिस गांव में पली-बढ़ी, अब उसी की बनी मुखिया; 22 साल की रोशनी को ग्रामीणों ने चुना सरपंच

Rajasthan Sarpanch Election Result: दौसा की बोरोदा ग्राम पंचायत में 22 साल की रोशनी मीणा सरपंच चुनी गई हैं। उन्होंने 912 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रत्याशी को 280 वोटों से हराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 11 Nov 2026, 1:24 PM IST

roshni meena sarpanch of boroda

रोशनी मीणा

दौसा (सैथल). जिस गांव की गलियों में रोशनी मीणा का बचपन बीता, जहां रहकर उन्होंने पढ़ाई की और अपने सपने पूरे करने की तैयारी की, अब उसी गांव के विकास की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। बोरोदा ग्राम पंचायत के लोगों ने अपनी गांव की बेटी पर भरोसा जताते हुए उसे सरपंच चुना है। महज 22 साल की उम्र में रोशनी ने सरपंच का चुनाव जीतकर सभी का ध्यान खींचा है। उन्हें कुल 912 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को 280 वोटों से हरा दिया।

खरताला निवासी कल्याण सहाय मीणा की बेटी रोशनी की जीत कई मायनों में खास है। इतनी कम उम्र में गांव के लोगों ने उन्हें गांव की मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी है। बोरोदा ग्राम पंचायत में सरपंच का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। रोशनी के परिवार में पहले कभी कोई सरपंच नहीं बना। ऐसे में उनकी जीत से परिवार में भी खुशी का माहौल है। गांव के लोगों ने एक नई और युवा चेहरे पर भरोसा जताया है।

सरपंच बनने के बाद भी पढ़ाई रखेंगी जारी

रोशनी ने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी कर ली है। सरपंच बनने के बाद भी उनका पढ़ाई का सफर जारी रहेगा। उनका सपना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सरकारी नौकरी पाने का है। वे गांव की जिम्मेदारी संभालने के साथ अपने करियर पर भी ध्यान देना चाहती हैं। रोशनी का कहना है कि सरपंच बनना उनके लिए सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि गांव के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की जिम्मेदारी है।

वे चाहती हैं कि गांव में विकास के काम हों और किसी भी वर्ग के व्यक्ति को अपनी समस्या के लिए परेशान न होना पड़े। उनकी कोशिश रहेगी कि गांव के सभी लोगों की बात सुनी जाए और उनकी परेशानियों का समाधान किया जाए।

गांव के लोगों को हैं कई उम्मीदें

रोशनी के सरपंच बनने के बाद अब गांव के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि गांव में पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था हो, सड़कें ठीक हों और साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं में सुधार की भी उम्मीद है। ग्रामीणों ने अपनी बेटी को गांव की जिम्मेदारी सौंपी है। अब रोशनी के सामने इस भरोसे को बनाए रखने और गांव के विकास के लिए काम करने की चुनौती होगी।