26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / दौसा में कांग्रेस के छोटूराम मीणा बने उप जिला प्रमुख, BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी

दौसा में कांग्रेस के छोटूराम मीणा बने उप जिला प्रमुख, BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी

Dausa Deputy Zila Pramukh: दौसा में जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। कांग्रेस के छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2026, 1:44 PM IST

Chhoturam Meena

छोटू राम मीणा बने दौसा के उप जिला प्रमुख। फोटो: पत्रिका

दौसा। जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। कांग्रेस के छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया। इसके साथ ही दौसा जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। बता दें कि 37 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के 35 सदस्य जीतकर आए हैं, जबकि भाजपा महज दो सीटों पर सिमट गई। ऐसे में भाजपा ने उप जिला प्रमुख चुनाव में नामांकन तक दाखिल नहीं किया।

दौसा में उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी छोटूराम मीणा ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय तक भाजपा की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। ऐसे में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए।

लगातार दूसरी बार जिला परिषद सदस्य बने छोटूराम मीणा

छोटूराम मीणा महवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वे लगातार दूसरी बार जिला परिषद सदस्य बने हैं। इसके अलावा वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं। पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा जताते हुए उप जिला प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही इसके जरिए पार्टी ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

जिला प्रमुख भी निर्विरोध निर्वाचित हुई थी

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस की बीना बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। जिला प्रमुख चुनाव में भी भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। जिला परिषद में प्रचंड बहुमत के चलते कांग्रेस ने दोनों प्रमुख पदों पर बिना मतदान के जीत दर्ज की है। पंचायत चुनाव में भाजपा को दौसा जिले में करारी हार का सामना करना पड़ा है।