25 नवंबर को गौरव चौहान की बहन सरिता मेघवाल ने कांग्रेस से बगावत कर जिला प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें निकिता डूडी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार निकिता डूडी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण कांग्रेस ने सरिता चौहान (सरिता मेघवाल) को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।