script26/11: पाकिस्तान पर बरसे जेटली, कहा- हाफिज सईद मामले में पूरी दुनिया एकजुट | Jaitley said Hafiz Saeed unites whole world against Pakistan | Patrika News
विविध भारत

26/11: पाकिस्तान पर बरसे जेटली, कहा- हाफिज सईद मामले में पूरी दुनिया एकजुट

जेटली ने आतंकियों को सबक सिखाने का संकेत देते हुए कहा कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहेगा।

नई दिल्लीNov 26, 2017 / 09:48 pm

Mohit sharma

Jaitley on Hafiz Saeed

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 9वीं बरसी पर भारत ने आंकवादियों के खात्मे को लेकर बड़ा संदेश दिया है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आतंकियों को सबक सिखाने का संकेत देते हुए कहा कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहेगा। भारतीय जवानों की होंसलाअफजाई करते हुए जेटली ने कहा कि उनके निशाने पर लश्कर का कमांडर है। अब जो भी लश्कर का कमांडर बनेगा उसका खात्मा कर दिया जाएगा। दरअसल, जेटली का यह बयान पाकिस्तान द्वारा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को रिहा किए जाने के बाद आया है।

 

https://twitter.com/hashtag/Gujarat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

एक सुर में बोल रही दुनिया

मुंबई हमले की बरसी के तुरंत पहले मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई पर उन्होंने कहा कि हाफिज सईद की रिहाई और वो भी ऐसे हालातों में पाक नापाक मंशा को जाहिर करती है, जिसके खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट होकर बोल रही है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के देशों का मानना है कि जो देश आतंक का समर्थन करता है उसके लिए वैश्विक परिवार में कोई स्थान नहीं है।

कौन है हाफिज मोहम्मद सईद

हाफिज मोहम्मद सईद को मुंबई आतंकी हमले में मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का मुखिया हाफिज पर चल रहे केस के दौरान उसे पाकिस्तान में नजरबंद रखा गया था, लेकिन अब जबकि इस आतंकी घटना की बरसी है, उससे कुछ दिन पहले ही उसको पाक कोर्ट ने यह कहकर बरी कर दिया कि उसके खिलाफ भारत कोई मजबूत सबूत उपलब्ध नहीं करा पाया है। हमले के दौरान हाफिज सईद लगातार कराची में बैठक मुंबई हमले के आतंकवादियों को निर्देश दे रहा था। मुंबई हमले के इस साजिशकर्ता पर अमरीका ने एक करोड़ डॉलर यानी 65 करोड़ रुपए का इनाम तक रख दिया था।

Home / Miscellenous India / 26/11: पाकिस्तान पर बरसे जेटली, कहा- हाफिज सईद मामले में पूरी दुनिया एकजुट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो