scriptपकड़ा गया ‘गोधरा कांड’ से जुड़ा आरोपी, बना था ऑटो ड्राइवर | jhabua: Godhra kand , A accused arrest from city by gujarat police | Patrika News
विविध भारत

पकड़ा गया ‘गोधरा कांड’ से जुड़ा आरोपी, बना था ऑटो ड्राइवर

गोधरा कांड से जुड़े हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला फिलहाल मामले को गुप्त रखा गया है।

Jul 24, 2015 / 01:44 pm

आभा सेन

police

police

झाबुआ। गोधरा कांड से जुड़े हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे 22 जुलाई को देर रात गिरफ्तार किया। मामला संगीन होने की वजह से उसे खूफिया तरीके से रखा गया। गुजरात पुलिस द्वारा उसे ले जाने की भी सूचना है। फिलहाल मामले को गुप्त रखा गया है।



जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी हुसैन सुलेमान झाबुआ में पिछले दस साल से ऑटो चला रहा था। उसने अपने जरूरी दस्तावेज भी यहीं से बनवा लिए थे। जिनके आधार पर आराम की जिंदगी बिता रहा था। खूफिया सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।



विदित हो कि गोधरा (साबरमती एक्सप्रेस) में हुए अग्निकांड को याद कर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस कांड की विभत्सता ने लोगों को बरसों नहीं सोने दिया था। 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एस6 कोच को बंद करके यात्रियों को जिंदा जला दिया गया था, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। एक मार्च 2011 को स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए 11 को फांसी और 20 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।


Home / Miscellenous India / पकड़ा गया ‘गोधरा कांड’ से जुड़ा आरोपी, बना था ऑटो ड्राइवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो